ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: पीडीडीयू नगर में 27 सितंबर को भव्य डांडिया नाइट का आयोजन, एक लाख तक के पुरस्कार

चंदौली। नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। Festival Events इस वर्ष भी भव्य डांडिया नाइट का आयोजन करने जा रहा है।  पिछले वर्षों की सफलता को देखते हुए इस बार आयोजन और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है।

कार्यक्रम 27 सितम्बर शनिवार को राम लक्ष्मी पैलेस, पीडीडीयू नगर में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के ऋतिक यादव और अंकित पांडेय ने बताया कि इस डांडिया नाइट में शानदार साउंड-सिस्टम, संगीत, ढोल-नगाड़े और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

प्रतिभागियों के लिए एक लाख रुपए मूल्य तक के पुरस्कार रखे गए हैं। साथ ही बेस्ट ड्रेस और बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

आयोजन समिति ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर डांडिया नाइट का आनंद उठाएं और इस सांस्कृतिक पर्व को यादगार बनाएं।

Back to top button