fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गणतंत्र दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण, स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से देश भक्तिमय हुआ माहौल

चंदौली। डीडीयू रेलवे की ओर से 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेल मंडल के बाकले मैदान में मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। आरपीएफ जवानों ने मार्च पास्ट किया और सलामी दी। डीआरएम व कमांडेंट ने गार्ड आफ आनर लिया।

 

इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि भारतीय रेल रोजाना अपने शिखर को छू रहा है और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुगलसराय मंडल इसमें एक खास स्थान रखता है। मंडल अपनी आय को लगातार बढा रहा है। 2022 की तुलना में 2023 में रेलवे में डीडीयू नगर ने राजस्व की अच्छी प्राप्ति की। दो 57 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई एवं यात्री किराए से और बिना टिकट यात्रा किए यात्रियों से हर्जाने के रूप में वसूली की वजह से रेलवे की आय बढ़ी है। इस मौके पर मंडल के अधिकारी-कर्मचारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 

Back to top button