
बलिया। डांसिंग क्वीन सपना चाौधरी इन दिनों चर्चा में हैं। अपने अनूठे डांस स्टाइल से हजारों दिलों पर राज करने वाली सपना को लेकर उस वक्त लोग चाौंक गए जब उनकी मां ने बताया कि सपना ने एक बच्चे को जन्म दिया है। लोग तो अभी तक यह भी नहीं जानते थे कि सपना चाौधरी ने शादी भी कर ली है। लेकिन उनकी मां ने बताया कि अपने प्रेमी वीर से पिछले जनवरी माह में ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन हम आपको ऐसा सच बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा।

बलिया में एक वर्ष पहले की थी सांकेतिक शादी
मशहूर डांसर सपना चाौधरी ने 15 दिसंबर 2019 को बलिया में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ही अपने प्रेमी वीरे से सांकेतिक शादी कर ली थी। यहां उपस्थित कई संत महात्मा इस अवसर के साक्षी बने थे और दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी दिया था। बद्री विशाल जी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यहां से वापस लौटने के बाद ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। वीर के परिवार में किसी का निधन हो गया इसलिए दोनों अपनी शादी की बात को सार्वजनिक नहीं कर पाए थे।
दरअसल 15 दिसंबर को शहर के नया चाौक जापनिलगंज स्थिति द वैदिक प्रभात फाउंडेशन के कार्यक्रम में सपना ने प्रेमी वीर साहु को वरमाला पहनाई थी। संत बद्री विशाल ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया था। बाबा बताते हैं कि दोनों एक सेलेब्रिटी के तौर पर नहीं बल्कि सामान्य रूप में कार्यकम में शामिल होने आए थे। सपना ने वैवाहिक संबंध को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की तो एक छोटा का सादा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ जीवन जीने का संकल्प लिया।
