ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: संस्कृति संवाद यात्रा की बैठक में सनातन युवा जागरण पर चर्चा

 

चंदौली। चहनिया स्थित कान्वेंट स्कूल में “धरोहर संरक्षण सेवा संगठन” की ओर से आयोजित संस्कृति संवाद यात्रा के 30वें पड़ाव में सनातन विस्तार पर गहन चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश अग्रहरी ने की। मुख्य वक्ता और संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा कि संवाद के अभाव में समाज में विवाद उत्पन्न होते हैं। सनातन समाज में बढ़ती संवादहीनता का फायदा विधर्मी उठा रहे हैं। धर्मान्तरण की समस्या को संवाद के माध्यम से ही रोका जा सकता है, अन्यथा सनातन कमजोर होगा, और इससे भारत की ताकत भी प्रभावित होगी।

वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इसे जानने के लिए वेद, पुराणों और धर्मग्रंथों का अध्ययन आवश्यक है। शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्र की संस्कृति उस राष्ट्र की प्राण होती है, और बनवारी पाण्डेय ने संस्कृति के विस्तार को सनातनी गौरव से जोड़ा।

कार्यक्रम का आयोजन पवन पाण्डेय ने किया, और गौरव मिश्र ने संचालन किया। समापन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!