fbpx
क्राइममिर्ज़ापुरराज्य/जिला

हे भगवान! भूत-प्रेत के शक में चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला


मीरजापुर। विज्ञान नित तरक्की कर रहा है। लोग चांद पर घर बसाने से सपने देख रहे हैं। ऐसे युग में भूत-प्रेत और अंधविश्वास के प्रति बढ़ता रुझान हैरत नहीं तो और क्या है। ऐसा ही एक मामला मीरजापुर जिले के थाना चील्ह अंतर्गत पखवइया गांव में देखने को मिला। 26 वर्षीय युवक ने भूत-प्रेत के शक में अपने 50 वर्षीय चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। उनकी मौत हो गई। आरोपित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी सभाकांत उपाध्याय अपने घर बरामदे में अपने छोटे पुत्र कृष्णा उम्र करीब-10 वर्ष के साथ तख्ते पर सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका सगा भतीजा पंकज उपाध्याय पुत्र उमाकांत उपाध्याय हाथ में कुल्हाड़ी लिए पहुंचा। उसे शक था कि चाचा उसकी पत्नी पर भूत-प्रेत करते हैं। उसने चाचा सभाकांत उपाध्याय के सिर पर सोते समय कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। पुत्र के चीखने चिल्लाने पर घर के बाकी सदस्य जागे तक तक आरोपित भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभाकांत को जनपदीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी चील्ह व चैकी प्रभारी चेतगंज जांच पड़ताल में जुटे हैं। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!