क्राइमचंदौली

चंदौली : रामू का शव लेकर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग  

चंदौली। कंदवा थाना के दरौली गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना में घायल रामू यादव की इलाज के दौरान मौत से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिजन शनिवार की शाम शव लेकर पुलिस लाइन पहुंच गए। परिजनों ने एएसपी आपरेशन सुखराम भारती से मिलकर आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

दरौली गांव में खेत में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने रामू की पिटाई कर दी थी। उनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव मिला तो उसे लेकर सीधे पुलिस लाइन पहुंच गए। इस दौरान कप्तान मौजूद नहीं थे। एएसपी आपरेशन सुखराम भारती मौजूद थे। परिजनों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। वहीं आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए राजी हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!