क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः गश्त पर निकले दारोगा जी से भिड़ गया मनबढ़ युवक, गिरफ्तार

 

चंदौली। चलिए पुलिस की कहानी को ही सही मान लेते हैं। यूं तो एसपी रात में जब भी थानों का औचक निरीक्षण करते हैं पुलिसकर्मी और थानेदार सोते ही मिलते हैं। लेकिन मारुफपुर चाौकी प्रभारी रविवार की रात गश्त पर निकले थे। एक मनबढ़ युवक नशे में झूमता हुआ सामने से टकरा गया। दारोगा जी ने डांटा तो उनके भिड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को  घर से गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया।
मारुफपुर चाौकी प्रभारी प्रशांत सिंह रविवार की रात गश्त के दौरान क्षेत्र के नाथूपुर गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी युवक नशे में आ रहा था। दारोगा जी ने उसे रोका तो वह उनसे उलझ गया। दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। इसके बाद मनबढ़ युवक वहां से भाग निकला। सुबह पुलिस ने आरोपित युवक पीयूष यादव को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!