क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

गंगा किनारे पेड़ से लटकता मिला दक्षिण भारतीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव में गंगा नदी के किनारे एक बबूल के पेड़ से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मृतक युवक के हाथ और गले में सफेद धातु का कड़ा और सिकड़ी मिली। हाथ पर “चिन्नम्मा” नाम का टैटू भी बना हुआ है, जिससे उसके दक्षिण भारतीय होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने सुबह नदी किनारे पेड़ से लटकता शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक की शिनाख्त होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!