fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मुगलसराय में सिक्स लेन सड़क निर्माण को लेकर जारी अभियान को अधिवक्ताओं के संगठन सिविल बार का समर्थन

चंदौली। मुगलसराय में सिक्स लेन सड़क बनवाने के लिए चल रहे आंदोलन को आज चंदौली के सिविल बार एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया। इस समर्थन का ऐलान एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मुगलसराय में प्रतिदिन जाम की भीषण समस्या उत्पन्न होती है, जिससे अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और वादकारियों को अदालत समय पर पहुँचने में समस्या होती है। इसके कारण आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और न्यायिक कार्य में भी बाधाएं आती हैं।

समर्थन पत्र को संतोष कुमार पाठक और दुर्गेश पांडेय को सौंपा गया, जिसमें एसोसिएशन ने पूरी ताकत से इस आंदोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर राजेश दीक्षित, विनोद सिंह और वीरेंद्र प्रताप सिंह जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

Back to top button