fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

अति उत्साह में ये क्या बोल गए पूर्व विधायक मनोज सिंह

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने गुरुवार को अदसड़ पंप कैनाल का जायजा लिया। उनके साथ अच्छी खासी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी थे। खस्ताहाल पंप कैनाल को लेकर उन्होंने सरकार की खूब खिंचाई भी की। इसी उत्साह में उन्होंने एक विवादित बयान दे डाला। पूर्व विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर काफी चर्चा भी हो रही है। विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि इस पंप कैनाल पर कोई समस्या ही नहीं है। यह हराहर पानी दे रहा है। पांच सौ किसान यहां पिकनिक मनाने आये हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जो मुखिया हैं उन्होंने कह दिया है कि आत्मनिर्भर रहना है। हम लोग आत्मनिर्भर रहने के लिए यह सोच रहे हैं कि पंप कैनाल का सामान सड़ रहा है। इसे खोलकर स्क्रैप मार्केट में बेच दिया जाए, जो पैसा आएगा उसे किसानों में बांट दिया जाए ताकि ये मोटर लगाकर आत्म निर्भर हो जाएं और कैनाल के भरोसे न रहेें। पंप कैनाल को ठीक कराने के मुद्दे पर किसानों के सहयोग तक तो ठीक है लेकिन सरकारी संपत्ति को बेचने की बात लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!