fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : राजकुमार यादव बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने चंदौली के अमोघपुर निवासी राजकुमार यादव को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राजकुमार के मंगलवार को पीडीडीयू नगर आगमन पर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया।

 

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर लगातार काम कर रही है। इसके तहत मुगलसराय से सटे अमोघपुर निवासी पुराने कार्यकर्ता राजकुमार यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इनसे उम्मीद की जाती है कि संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने दी है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। वहीं पीडीए को मजबूत व पिछड़ों को एकजुट करने का काम करूंगा। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भजनानंद,प्रेम तिवारी,बाबूलाल यादव, गंगाराम यादव,पारसनाथ यादव सभासद, राजकुमार कनौजिया सभासद, गौरीश तिवारी,जोगी यादव,रामनाथ यादव,संजय भारती,रामउग्र,राजनाथ यादव, शिव शंकर शुक्ला सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Back to top button