fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : फरवरी में होगी राहुल गांधी की यात्रा, कांग्रेसजनों ने गांवों में किया संपर्क

चंदौली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को गांवों में पहुंची। सदर ब्लाक के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर कांग्रेसजनों ने ग्रामीणों से संवाद किया। यात्रा के उद्देश्यों से अवगत कराया। साथ ही फरवरी के मध्य से राहुल गांधी की चंदौली यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया।

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पार्टी मुख्यालय से रवाना हुई, जो जसुरी, चकिया, पड़या, नेगुरा, मसौनी, मटपुरवां, हथियानी, नवहीं आदि गांवों में पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यक्रमों से अवगत कराया। राहुल गांधी के फरवरी के मध्य में चन्दौली यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। यात्रा का नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष इन्द्जीत मिश्रा ने किया। यात्रा में डा. नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, डॉ राम अधार जोसेफ, गंगा प्रसाद, आरके गौतम, तौफीक अहमद, ज्ञानप्रकाश, शिवेंद्र मिश्रा, प्रभात मिश्रा, शमशेर अली, विनोद सिंह, उमा यादव, दूधनाथ, श्याम कार्तिक, संजय प्रसाद, कंचन प्रसाद आदि शामिल रहे।

Back to top button