fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में वेटरंस रैली आयोजित, सेवानिवृत्त कर्मियों का किया सम्मान

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया के सोनहूल स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में गुरुवार को वेटरंस रैली का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों से संपर्क बनाए रखने और अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त कार्मिको (Veterans) एवं बल के अनुभवी व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाए रखना और उनकी सहायता एवं कल्याण के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) महानिदेशालय और पुलिस महानिरीक्षक, मध्य सेक्टर के निर्देशानुसार उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सभी ग्रुप केन्द्र/कार्यालयों में तथा बल के भूतपूर्व कार्मिकों की ओर से देश के लिए निस्वार्थ की गई समर्पित सेवा को सम्मानित करने के उददेश्य से इस वर्ष “Veterans Rally” मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सबसे बड़ा एवं पुराना अर्द्धसैनिक बल है। इस बल का गौरवगयी इतिहास रहा है। आजादी से पूर्व राज्यों के विलय से लेकर, पूर्वोत्तर राज्यों में अशांति, जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद व छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या से निपटने में इस बल की महत्वपूर्ण व अहम भूमिका रही है। केरिपुबल के सभी सदस्य बहुत ही कम उम्र में बल में शामिल होते हैं और अपने पूरे जीवन के अधिकांश समय में देश के विभिन्न राज्यों में तैनात रहते हैं। विषम परिस्थितियों में अपनी डयूटी निष्पादित करते हैं और बल की अपेक्षाओ पर खरा उतरते हुए बिना रुके, बिना थके और हर परिस्थिति और हर दिशा में अपनी ड्यूटी को पूर्ण प्रतिबद्धता व समर्पण के साथ पूरी करते हैं। इस अवसर पर राकेश कुमार  पुलिस उपमहानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र चंदौली ने सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, जवानों तथा आमंत्रित किए गए पूर्व सैनिकों और क्षेत्रीय ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!