fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: लोक सभा चुनाव को लेकर सपाइयों ने कसी कमर, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूत करने का मूलमंत्र

चंदौली। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। लोक सभा चुनाव पर चर्चा करते मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने बूथ मजबूत करने का मूलमंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाएं और कमजोर बूथ को मजबूत करें।

 

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ पर जिम्मेदारी के साथ पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाना है। मतदाता सूची से जो भी नाम कटे हों अपने लोगों को जोड़ने का काम करें तभी मजबूती के साथ भाजपा से हम लड़ सकते हैं। साथ ही लोगों को यह भी समझाने की जरूरत है कि पांच किलो राशन से आपका विकास नहीं होगा। सरकार की जो भी योजनाएं हैं सिर्फ गरीबों को छलने का काम कर रही है। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को कमर कस के तैयार रहना होगा नहीं तो हमारी पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले लोग खुद बेटियों की इज्जत पर डाका डाल रहे हैं। वाराणसी में आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार जघन्य अपराध किया है इस पर भाजपा सरकार पूरी तरह से मौन है। इससे साफ जाहिर होता है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ छलावा है। इस दौरान जितेंद्र कुमार, योगेंद्र यादव चकरू, बाबूलाल यादव, अशोक त्रिपाठी, रमेश यादव, मुसाफिर चौहान, अयूब खान गुड्डू, बबीता यादव, शशिकांत भारती, निरंजन कनौजिया दिलीप पासवान, रामजनम यादव, चंद्रभानु यादव, राजा खान, प्रभु नारायण यादव, मुकेश यादव, मुन्नीलाल मौर्य, संजय सोनकर उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!