fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सात वर्ष की हुई राष्ट्रवादी युवा वाहिनी, मना स्थापना दिवस

 

चंदौली। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी का स्थापना दिवस गुरुवार को सैयदराजा स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षित तिवारी ने कहा की पूरे देश भर में संगठन का 7वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। वाहिनी नए चेहरे को आगे बढ़ाती है। हम भारत की पुरानी संस्कृति, सभ्यता,संस्कार को पुनः इस दौर में जिंदा करना चाहते हैं। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है तो युवा शक्ति को वायु की तरह सकरात्मक दिशा में सभी क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन करना होगा। किसी भी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोग किसी भी प्रकार की गलत गतिविधियों में लिप्त होते हैं तो वो हमारे सनातन संस्कृति के दुश्मन होते हैं। आप जहां हैं जिस क्षेत्र में हैं वहीं से अपने राष्ट्र, अपने समाज, धर्म, सभ्यता को मजबूत करने का प्रयास करें। आप सभी के एक एक प्रयास से हमारा देश विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर अंकित सिंह, रिशु पांडेय, रितेश राइडर, अविनाश सिंह, राहुल पांडेय, आकाश तिवारी, अमन सिंह, आदर्श पांडेय, गंगेश त्रिपाठी, सौरभ उपाध्याय, सुधीर सिंह, पंकज यादव, रितिक, दिव्यम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!