fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

मुरली श्याम

चंदौली। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। चकिया में सपा नेता अजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में सपा को केन्द्र की सत्ता पर काबिज कराने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, नेता रमेश गुप्ता, मुस्ताक अहमद खान, रमेश यादव, बब्बन सिंह यादव, दशरथ सोनकर, राज, जमुना सोनकर, प्रीतम जायसवाल, गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे

पूर्व सीएम के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरित
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के 49 वें जन्मदिन के अवसर पर सपा नेता रमेश गुप्ता ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, राकेश मोदनवाल, पूर्व चेयरमैन रवि प्रकाश चौबे, सत्यम सोनकर, शमशेर यादव आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!