fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : होली मिलन के बहाने दिल मिलाने पूर्व विधायक मनोज डब्लू के घर पहुंचे वीरेंद्र सिंह, चर्चाएं तेज

Story Highlights
  • पूर्व विधायक ने वीरेंद्र सिंह का टिकट कटने का जताया था अंदेशा बाहरी प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र सिंह का जिले में हुआ था विरोध कार्यकर्ता रामकिशुन यादव के लिए मांग रहे थे लोकसभा का टिकट पूर्व विधायक भी चंदौली लोकसभा से टिकट के दावेदारों में थे शामिल
  • पूर्व विधायक ने वीरेंद्र सिंह का टिकट कटने का जताया था अंदेशा
  • बाहरी प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र सिंह का जिले में हुआ था विरोध
  • कार्यकर्ता रामकिशुन यादव के लिए मांग रहे थे लोकसभा का टिकट
  • पूर्व विधायक भी चंदौली लोकसभा से टिकट के दावेदारों में थे शामिल

 

 

चंदौली। सपा से लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मंगलवार को होली मिलन के बहाने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के घर पहुंच गए। उनके साथ सपा नेता सुरेंद्र पटेल भी रहे। वीरेंद्र सिंह के पूर्व विधायक के यहां पहुंचने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि सपा प्रत्याशी के विरोध में मनोज सिंह डब्लू ने कहा था कि अभी इनका टिकट कट सकता है।

 

पूर्व विधायक ने बताया कि सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पटेल के साथ मंगलवार की सुबह उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में साथ देने का आग्रह किया। इस पर पूर्व विधायक ने जनता व कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप काम करने की बात कही। दरअसल, पूर्व विधायक भी चंदौली से लोकसभा टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि शीर्ष नेतृत्व ने वीरेंद्र सिंह पर भरोसा जताया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर भी उठने लगे थे। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था और पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को टिकट देने की मांग की थी। पूर्व विधायक ने भी रामगोपाल यादव के साथ मुलाकात की अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर कर कमेंट लिखा था। कहा था कि टिकट अभी बदल भी सकता है। ऐसे में सपा प्रत्याशी का उनके घर पहुंचने पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों कह रहे कि होली मिलन के बहाने दिल से दिल मिलाने के लिए सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक के घर तो नहीं पहुंच गए।

Back to top button