Job | नौकरीराज्य/जिला

उपनिरीक्षक के पुत्र ने किया कमाल, एसएससी सीजीएल परीक्षा में हासिल की सफलता

चंदौली। थाना बलुआ में उपनिरीक्षक पद पर तैनात यशवंत सिंह के पुत्र अंश कुमार सिंह ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंश का चयन भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) में सेक्शन हेड के पद पर हुआ है।

अंश की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंश कुमार सिंह ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर तैयारी के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनके पिता यशवंत सिंह मूल रूप से ग्राम पिंडोहरी, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ के निवासी हैं और वर्तमान में थाना बलुआ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।

अंश की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!