ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में भारी बारिश का अलर्ट, कल बच्चों की छुट्टी, स्कूल जाएंगे गुरुजी

चंदौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 3 सितंबर 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह व्यवस्था परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएससी और अन्य बोर्डों से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर भी लागू होगी। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 3 सितंबर को विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा।

 

हालांकि विद्यालय बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्हें अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के कारण जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!