ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: 11 हजार घरों में मुफ्त सोलर संयंत्र स्थापना को 90 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

 

चंदौली। जनपद में हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. ने गुरुवार को 11,000 घरों में निःशुल्क सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए 90 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया । उद्घाटन खंड विकास कार्यालय सदर में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर जगत साई और परियोजना अधिकारी नेडा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखकर रवाना किया।

इस अवसर पर एक सोलर जागरूकता व पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई, निःशुल्क पंजीकरण किए गए और सौर ऊर्जा के लाभों के बारे में बताया गया। एक सोलर संयंत्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. के सीईओ विकास सिंह ने बताया कि 2 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगवाने पर लाभार्थियों को केंद्र सरकार से 60,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000 की सब्सिडी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि. 35,000 का अंशदान भी दे रहा है, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा पूरी तरह निःशुल्क प्राप्त होगी।

कंपनी की टीम ने बताया कि यह सोलर जागरूकता व पंजीकरण अभियान अगले तीन माह तक खंड विकास कार्यालय सदर सहित जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों में चलाया जाएगा। इच्छुक नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं और सोलर संयंत्र स्थापना संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हनुमत सोलर हाउस, नियर विकल्प हॉस्पिटल, कचहरी रोड स्थित कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!