fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

जानिए आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य

आज 05  अगस्त शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,)

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में व्यय हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी अथवा रिश्तेदार से कुछ ऐसी बाते हो सकती हैं, जो तनाव का कारण बनें। पैसे के लेन-देन में सावधानी बेहद जरूरी है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

राजनीति क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी मामले में पक्ष में फैसला आ सकता है। पिताजी के कष्ट में वृद्धि हो सकती है। इसको लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों से  अनबन हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए आइडिया काम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला काम आएगी। इससे जूनियर प्रसन्न रहेंगे और आसानी से काम कर देंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

परिवार में आपसी कलह परेशानी का कारण बन सकती है। इसको सुलझाने में सारा दिन बीत जाएगा। शोहरत के लिए गलत काम में पैसा खर्च न करें। प्रेम जीवन में चल रहा विरोध समाप्त होगा। विद्यार्थी परीक्षा के लिए कठोर मेहनत परिश्रम करते नजर आएंगे। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) 

आज के दिन प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई सम्मान अथवा उपहार मिल सकता है। संतान की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। किसी प्रियजन से आपकी भेंट होगी, जो यादगार रहेगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे, जिसकी सूचना आपको अपने परिवार के सदस्यों व जीवनसाथी को अवश्य देनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन खर्च की अधिकता रहेगी। बढ़ते हुए खर्चों को लेकर चिंताग्रस्त रहेगे, लेकिन कुछ खर्चे आपके सामने ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयासों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो व्यक्ति रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी पैदा होंगे, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरों के कामों की चिंता रहेगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण उन्हें कोई नया पद भी सौंपा जा सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, तो बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के दौरान कीमती सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें। शासन सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज के दिन अनुकूलता बनी रहेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान के करियर में आ रही समस्या आपकी परेशानी का कारण बनेगी। परिवार के सदस्यों के रुखे व्यवहार से परेशान हो सकता है। पिता की ओर से कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य की समस्याओं को नजरअंदाज करने की बजाय किसी चिकित्सक से परामर्श करें। बिजनेस कर रहे लोगों को धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपके सामने मनोरंजन के कई अवसर हैं, आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करनी होगी, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटका ने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आर्थिक लाभ से योग बन रहे हैं। किसी विवाद में न पड़ें। इससे कानूनी तौर पर फंस सकते हैं। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग किसी गलत व्यक्ति की बातों में फंस सकते हैं, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी, लेकिन आपको अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करना होगा।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज के दिन मिलाजुला असर दिखेगा। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। वाणी पर संयम रखें, वरना किसी विवाद में पड़ सकते हैं। रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। माता के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!