fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

पति ने पसंद की साड़ी, चूड़ी व लिपस्टिक नहीं दिलाई, तो थाने पहुंच गई पत्नी

चंदौली। मझवार रेलवे स्टेशन के समीप मोहल्ले की रहने वाली महिला ने भी सुन रखा था कि महिलाओं की सुनवाई के लिए थानों में महिला डेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। लिहाजा सोमवार को सदर कोतवाली पहुुंच गई। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से शिकायत की कि पति मैचिंग सीड़ी, चूड़ी और लिपस्टिक नहीं दिलवाता है। पुलिसकर्मियों ने ऐसी शिकायत की उम्म्ीद नहीं की थी, लिहाजा सकपका गईं। महिला को समझा-बुझाकर वापस घर भेजा। महिला को पति के व्यवहार से नाराजगी है। आरोप लगाया कि पति उसकी जरूरतें पूरी करने में आनाकानी करता है। मैचिंग की साड़ी, चूड़ी, लिपस्टिक नहीं दिलवाता। यही नहीं गैस सिलेंडर खत्म होने पर लकड़ी व उपली पर खाना बनाने के लिए दबाव बनाता है। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर महिला को वापस घर भेज दिया। हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल सुनिधी सिंह, कुसुम व मानसी सिंह ने बताया कि अब तक कुल 13 शिकायतें आ चुकी हैं। इसमें अधिकांश मामले महिला उत्पीड़न के हैं। महिलाएं घर-परिवार में होने वाले उत्पीड़न की शिकायतें करती हैं। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की मदद के लिए जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!