चंदौलीराज्य/जिला

मुगलसराय फैशन वीक का रंगारंग ग्रैंड फिनाले 30 को,  प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

चंदौली। यूथ क्लब सोसाइटी और द फेस्टिवा इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में मुगलसराय फैशन वीक 2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 30 अगस्त को गुलमोहर प्लाजा में किया जाएगा। कार्यक्रम में मॉडलिंग, मेकअप, डांस तथा फैशन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के लिए चार श्रेणियों में पास उपलब्ध हैं। ब्लू पास फोटोग्राफर, इंफ्लुएंसर, अतिथि और दर्शकों के लिए है, जिसकी मूल कीमत 699 रुपये निर्धारित है। वहीं रेड पास मॉडलिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों व निर्णायकों, येलो पास मेकअप प्रतियोगिता के प्रतिभागियों व निर्णायकों तथा ग्रीन पास डांस कार्निवल के प्रतिभागियों व निर्णायकों के लिए निर्धारित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि शुरुआती 30 पास केवल 499 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके बाद बल्क बुकिंग पर पास की कीमत 399 रुपये रखी गई है। कार्यक्रम का समय पास पर अंकित रहेगा। आयोजन के संस्थापक रितिक यादव ने बताया कि फैशन वीक का उद्देश्य युवाओं को फैशन, प्रतिभा और रचनात्मकता के क्षेत्र में बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। अधिक जनकारी और पास प्राप्त करने के लिए 7007163389 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!