ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: बीजेपी नेता डॉ. केएन पांडेय ने ग्रामीण महिलाओं संग मनाया रक्षाबंधन, राखी बंधवाकर सुरक्षा का दिया भरोसा, मैक्सवेल अस्पताल में मुफ्त इलाज के लिए बनवाएंगे हेल्थ कार्ड

चंदौली। भाजपा नेता डॉ. केएन पांडेय ने गुरुवार को मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के अमोघपुर गांव में ग्रामीण महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर राखी बांधने वाली सभी महिलाओं को मैक्सवेल अस्पताल में मुफ्त इलाज के लिए हेल्थ कार्ड बनवाने की घोषणा की।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं को बुरी नजर से देखने वालों का एनकाउंटर हो रहा है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है।

 

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में रक्षाबंधन के पावन पर्व का बहुत महत्व है। माताएं और बहने अपने भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं। वहीं भाई बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में शामिल होकर राखी बांधने वाली सभी महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। सभी का मैक्सवेल हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज के लिए हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!