चंदौलीराज्य/जिला

ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक चंदौली में 1 जुलाई को नि:शुल्क स्त्री एवं प्रसूति रोग परामर्श शिविर, जांचों पर मिलेगी विशेष छूट

चंदौली। महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक, चंदौली में 1 जुलाई को नि:शुल्क स्त्री एवं प्रसूति रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं बांझपन (Infertility) विशेषज्ञ डॉ. रजनी चौरसिया मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देंगी। साथ ही विभिन्न जांचों पर विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी।

शिविर में महिला एवं पुरुष बांझपन, हार्मोनल परिवर्तन से जुड़ी समस्याएं, माहवारी संबंधी परेशानियां, बच्चेदानी में गांठ (रसौली), ल्यूकोरिया (सफेद पानी) तथा बार-बार गर्भपात जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह स्वास्थ्य शिविर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9369610744 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह शिविर ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक, सुविधा अल्ट्रासाउंड के बगल में चंदौली में आयोजित किया जाएगा। प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!