fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

पूर्व विधायक मनोज डब्लू ने प्रधान पति को चेताया, सुधर जा ना त विधायक बनब त सुधार देब

चंदौली। जैसा की उम्मीद की जा रही थी सैयदराजा विधान सभा में राजनीति का वैसा ही रंग देखने को मिल रहा है। यहां लड़ाई राजनीतिक दलों के साथ धनबल और बाहुबल की भी है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इसका मुहर भी लगा दी। जनसंपर्क के दौरान कंदवा क्षेत्र के अरंगी गांव पहुंचे पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद मंच से ही प्रधान पति को चेताया कि अभी भी समय है सुधर जाओ नहीं तो 10 मार्च के बाद विधायक बनने के बाद सुधार देंगे।

अरंगी गांव के प्रधान पति अजीत सिंह 2017 चुनाव में बसपा प्रत्याशी विनीत सिंह के समर्थक थे। चुनाव के बाद अजीत ने बीजेपी विधायक पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना भी दिया। बहरहाल बदले राजनीतिक समीकरण में प्रधान पति की आस्था बीजेपी से जुड़ गई है। खैर जनसंपर्क के दौरान अरंगी पहुंचे सपा प्रत्याशी मनोज डब्लू ने कहा कि प्रधानपति जिसका झंडा ढोए वह कलकत्ता चले गए। अब बीजेपी विधायक के साथ है और मेरे लोगों को परेशान कर रहे हैं। उनके कहना चाहता हूं कि हमहूं विधायक बने खातिर ही लड़त हई। सुधर जा ना त 10 तारीख के बाद विधायक बनले के बाद गुंडई त ना करब लेकिन सुधार देब।

Back to top button
error: Content is protected !!