चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

चंदौली के वेदांता हास्पिटल में जटिल रोगों की सर्जरी शुरू, अपने पैरों पर चलने लगी तीन साल से बिस्तर पर पड़ी वृद्धा

चंदौली। वेदांता हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में जटिल रोंगों का उपचार और आपरेशन सुविधा शुरू हो गई है। कम दिनों में ही गंभीर बीमारियों से जुड़े आधा दर्जन सफल आरपेशन हो चुके हैं। अस्पताल की सुविधाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। डा. वेद प्रकाश उपाध्याय (एमबीबीएस, एमएस, सर्जिकल गैस्ट्रोलॉजिस्ट) और उनकी टीम ने 80 वर्षीय महिला के कूल्हे का आपरेशन किया। तीन साल से बिस्तर पर पड़ी महिला अब अपने पैरों पर चलने लगी है।
बीएचयू और मेडिकल कालेज कोलकाता में में अपनी सेवाएं दे चुके डा. वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि खड़ान गांव निवासी 80 वर्षीय महिला कूल्हे के आपरेशन के बाद अब अपने पैरों पर चल रही हैं। इसी तरह आंत और यूट्रस से जुड़ी नस के क्षतिग्रस्त होने से एक महिला की जान पर बन आई थी। उसका भी सफलता पूर्वक आपरेशन कर नया जीवन दिया।
सस्ता और बेहतर इलाज
डा. वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सस्ती और बेहतर सेवाओं के लिए ही इस अस्पताल की स्थापना की गई है। 24 घंटे कुशल चिकित्सकों का परामर्श प्राप्त होगा। अत्याधुनिक मशीनों से जांच और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में एडवांस आर्थाेपेडिक्स (हड्डी रोग), जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, दूरबीन विधि से अपेंडिक्स, गाल ब्लाडर और हार्निया का आपरेशन किया जा रहा है। अस्पताल की सुविधाओं से प्रभावित होकर जिले ही नहीं बिहार से भी मरीज आ रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!