fbpx
चंदौलीहेल्थ

चंदौली में मिले आठ कोरोना पाजिटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए 32, सतर्कता जरूरी

चंदौली। जिले में शुक्रवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले। 1198 सैंपल की जांच की गई। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

 

1198 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई। वहीं छह पुरूष और दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। सभी स्थानीय निवासी हैं। संक्रमित शहाबगंज, नौगढ़ और चंदौली के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। शुक्रवार को तीन लोगों के स्वस्थ होने की सूचना मिली। जिले में कोरोना के अब तक कुल 18,176 केस मिल चुके हैं। इसमें एक्टिव केस की संख्या 32 है। वहीं 17,761 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!