fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : पूर्व विधायक मनोज को भारी पड़ी चुनावी होली, आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Story Highlights
  • होली पर हुई थी जुटांव, निकाला था समाजवादी रथ   समारोह में पहुंचे थे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि  पूर्व विधायक का आरोप, सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रशासन कर रहा काम  
  • होली पर हुई थी जुटान, निकाला था समाजवादी रथ  
  • समारोह में पहुंचे थे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि 
  • पूर्व विधायक का आरोप, सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रशासन कर रहा काम  

 

चंदौली। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के लिए चुनावी होली मनाना महंगा पड़ा। इस दौरान बिना अनुमति राजनीतिक जुटान और समाजवादी रथ निकालने पर जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे की ओर से पूर्व विधायक को दी गई तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर आपत्ति व्यक्त करते हुए इसे सत्तापक्ष के इशारे पर किया गया कृत्य करार दिया है।

दरअसल, इस बार होली से पहले ही लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई। ऐसे में होली मिलन समारोहों व इस तरह के अन्य राजनीतिक आयोजनों पर प्रशासन की नजर है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपने आवास पर लोगों का जुटान किया था। इसमें राजनीतिक लोग भी शामिल हुए थे। पूर्व विधायक ने समाजवादी रथ निकालकर क्षेत्र में भ्रमण किया था। इसकी फोटो व वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। पूर्व विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें 107-16 में पाबंद किया है। एक साथ दोहरी कार्रवाई से पूर्व विधायक और उनके समर्थकों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। इसके खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत करेंगे।

Back to top button