fbpx
ख़बरेंचंदौली

खबर का असर : सुभाष पार्क में कराई गई सफाई, पूर्वांचल टाइम्स में खबर चलने के बाद एसडीएम और ईओ ने लिया संज्ञान

चंदौली। पीडीडीयू नगर स्थित सुभाष पार्क में सफाई करा दी गई है। नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को साफ-सुथरा कर दिया गया है। पूर्वांचल टाइम्स में खबर चलने के बाद एसडीएम और ईओ ने इसे संज्ञान लिया। सफाईकर्मियों की टीम भेजकर पार्क और नेताजी की प्रतिमा की सफाई कराई गई।

दरअसल, पीडीडीयू नगर के चर्चित सुभाष पार्क में गंदगी का बोलबाला था। यहां तक की नेताजी की प्रतिमा भी उपेक्षा का शिकार थी। प्रतिमा पर गंदगी लगी थी। वहीं पार्क भी बदहाल था। पूर्वांचल टाइम्स ने इसको लेकर प्रमुखता के साथ खबर चलाई। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और पार्क और प्रतिमा की सफाई कराई गई।

 

दरअसल, नगरवासियों की सहूलियत के लिए सुभाष पार्क का निर्माण कराया गया था। यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पार्क की देखभाल के लिए एक कर्मचारी नियुक्त है, लेकिन पार्क की स्थिति बदहाल थी। नेता जी की प्रतिमा पर गंदगी पुती हुई थी। वहीं परिसर में भी गंदगी का बोलबाला था।

Back to top button