fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : जल शक्ति मंत्री का जनपद दौरा सिर्फ दिखावा, संयुक्त किसान मोर्चा ने लगाया आरोप, बोले, किसानों की अनदेखी कर रही सरकार

चंदौली। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक रविवार को शिकारगंज स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज में हुई। इसमें किसानों की समस्या को लेकर चर्चा की गई। आरोप लगाया कि जल शक्ति मंत्री का चकिया दौरा सिर्फ दिखावा था। सूखे की मार झेल रहे जिले को कोई राहत पैकेज नहीं मिला। सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। सदस्यों ने किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। चेताया कि यदि मांग पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए विवश होंगे।

 

वक्ताओं ने कहा कि भोका कट परियोजना का निर्माण होने से किसानों की सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। प्रयास के बाद इसके लिए शासन स्तर से 12 लाख रुपये मिले, लेकिन धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों के खिलाफ हैं। सरकार कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। उद्यमियों को अपने उत्पाद की कीमत तय करने का अधिकार है, लेकिन किसानों को नहीं। कहा कि शिकारगंज इलाके में बंधियों की भरमार है। फिर भी किसानों के खेत बेपानी हैं। पानी के अभाव में फसल सूख जाती है। बंधियों का पानी मछली पकड़ने के लिए बहा दिया जाता है। जलशक्ति मंत्री जिले में दौरे पर आए। दो दिनों तक भ्रमण किया, लेकिन इसका कोई लाभ लोगों को नहीं मिला। उनका दौरा सिर्फ एक दिखावा था। सदस्यों ने सिंचाई की समस्या जल्द से जल्द दूर करने की मांग की। बैठक में किसान नेता रामचंद्र यादव,  बाढ़ू यादव,  कमलेशपति कुशवाहा,  हिम्मत सिंह,  किसान विकास मंच के रामअवध सिंह,  किसान सभा के लालचंद यादव,  मजदूर किसान मंच के अजय राय,  किसान यूनियन के ओमशंकर चौहान, शम्भूनाथ यादव,  रूपेन्द्र चौहान,  सरोज यादव,  अशोक यादव,  अरविंद यादव,  अमर बहादुर चौहान,  राजेन्द्र यादव, बलिराम, माया सिंह,  गिरिजा, ह्रदय नारायण सिंह,  जग्गु यादव, बृजेश आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!