fbpx
क्राइमभदोहीराज्य/जिला

आरोप! बाहुबली विधायक और उनके बेटे, भतीजे ने गायिका के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा

भदोही। धमकी और रिश्तेदार की संपत्ति पर अवैध कब्जे के आरोप में जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। वाराणसी की एक गायिका ने विधायक के अलावा उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्रा और भतीजे विकास के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। गोपीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है। युवती का आरोप है कि वर्ष 2014 में विधायक ने अपने यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें उसे गाना गाने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान वह एक कमरे में कपड़े बदल रही थी कि विधायक कमरे में घुस गए और असलहे की नोक पर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि जुबान खोलने या शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र विष्णु और भतीजे विकास को गायिका का वापस वाराणसी पहुंचाने के लिए कहा। बाहर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विधायक के डर से पीड़िता मुंबई चली गई।
पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के तकरीबन एक वर्ष बाद विधायक ने नौकरी दिलाने की बात कह कर दोबारा शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ प्रयागराज बुलाया। यहां एक दफा फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडिया क्लिप बनाने के साथ फोन पर भी शारीरिक शोषण करते रहे। गायिका ने पुलिस को साक्ष्य भी दिए हैं। उसने विधायक के अश्लील वीडिया के स्क्रीनशाट पुलिस को उपलब्ध कराया है। आरोप लगाया कि विधायक उसे जब-तब वीडिया काल करते थे नहीं उठाने पर भी धमकी दी जाती थी। एक बाद तो चार बादमाशों को भेज कर बाजार से उसे किडनैप भी करवा लिया गया। वह इस कदर परेशान हुई कि मुंबई चली गई।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!