fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

कांग्रेसियों के पीछे लगी रही पुलिस, फिर भी किया बीजेपी दफ्तर का घेराव

चंदौली। कृषि संशोधन विधेयक के खिलाफ किसानों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों का आंदोलन रोज नए रंग ले रहा है। सपा के साथ ही कांग्रेसियों ने भी आंदोलन की धार तेज कर दी है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताआं ने चंदौली जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला और बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पार्टी दफ्तर पुलिस छावनी बना रहा। कांग्रेस कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी भवन के लेकर बीजेपी दफ्तर तक पुलिस कांग्रेसियों के साथ लगी रही। कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल वापस लेने की मांग की तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अंत में बीजेपी जिलाध्यक्ष को केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को संबोधित पत्रक सौंपा।

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए किसानों के खिलाफ कृषि कानून पारित किया है। नए कानून में किसानों के लाभ के लिए कुछ भी नहीं है। कहा कि जिले में पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार जल्द किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस ले अन्यथा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। कहा कि कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर लाखों किसान दिल्ली के बार्डर पर धरना दे रहे है। लेकिन केंद्र सरकार ठंड में किसानों की परवाह किए बगैर उनपर पानी की बौछार करा रही है। इस दौरान रामजी गुप्ता, मधु राय, सरिता पटेल, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शिवेंद्र मिश्रा, मनसा देवी, संजय तिवारी, राघवेंद्र पटेल, राम नगीना सिंह, जयप्रकाश पटेल, प्रदीप मिश्रा, बंशीधर त्रिपाठी, सचिन उपाध्याय, रामानंद यादव, राजकिशोर सिंह, शाहिद तौफीक, प्रदीप पांडेय, मुनीर खान, संतोष तिवारी, अशोक यादव, मदन मुरारी बिंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!