fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chnaduali News : दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान लोगों को बना रहा निरोग, सभी ब्लाकों में होगा योग प्रशिक्षण

श्याम सिंह यादव

चंदौली। शहाबगंज कस्बा स्थित कंपोजिट विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान की ओर से 15 दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। योग के जरिये खुद को निरोग बना रहे। संस्था की ओर से सभी ब्लाकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

योग प्रशिक्षण सुबह छह  से नौ  बजे तक दिया जा रहा है। इस दौरान योगा प्रशिक्षण की ओर से लोगों को तमाम विधियां सिखाई जाती हैं। योग प्रशिक्षक शुभम शर्मा और प्रशांत योगा ट्रेनर लोगों को योग की बारीकियां सिखा रहे हैं। संस्था की ओर से यह प्रशिक्षण जिले के सभी ब्लाकों में होना है। ट्रेनर शुभम शर्मा ने योग के फायदे बताए। कहा कि योगा से जीवन काफी बेहतर बन सकता है। इससे बहुत सारे रोगों पर काबू पाया जा सकता है। वहीं लंबे समय तक रोगरहित और चुस्त-दुरूस्त रह सकता है। कहा कि योग प्रशिक्षक बनने के लिए एक साल डिप्लोमा कोर्स संचालित किया जा रहा है। दीनदयाल शोध संस्था की ओर से 15 दिन के प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!