fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौलीः ईवीएम की निगरानी में लगे सपाइयों की डीएम से गरमागरम बहस, मजिस्ट्रेट लिखे वाहन को रोका

चंदौली। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विपक्षी दलों का आक्रोश और आरोप बढ़ता ही जा रहा है। माधोपुर के नवीन सब्जी मंडी परिसर में बुधवार की दोपहर जैसे ही एक मजिस्ट्रेट लिखा वाहन गणना स्थल की ओर जाने लगा तो सपा के सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों ने उसे रोक दिया। वाहन में बैठे कर्मचारियों की सपाइयों से किचकिच हो ही रही थी कि जिलाधिकारी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि डीएम के साथ भी सपा कार्यकर्ताओं की गरमागरम बहस हुई। लेकिन सपाई वाहन के वापस जाने के बाद ही मौके से हटे।

चंदौली जिला मुख्यालय के नवीन मंडी में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना स्थल पर पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। निषेध क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन और व्यक्ति के आने जाने पर रोक है। इसी बीच चकिया तहसील से तहसीलदार की गाड़ी जिसपर मजिस्ट्रेट लिखा था वो फोटो स्टेट की मशीन लेकर पहुंचा तो सपाईयों ने रोका और कागज मांगा । जिस पर वाहन में बैठे लोग शोर शराबा करने लगे। इसी दौरान समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ लोग भी मौके पर पहुच गए। मामले की जानकारी के बाद डीएम संजीव सिंह भी पहुंचे और सपा के लोगों से नाराजगी जताई। आरोप है कि डीएम ने सपा के लोगों से अभद्रता की। बाद में समझाते हुए कहा कि मतगणना के दौरान फोटो स्टेट, फैक्स मशीन और टेलीफोन की जरूरत पङेगी। जिसपर सपाईयों ने हर उपकरण के साथ आवश्यक दस्तावेज रखने की मांग की। जिसपर डीएम ने सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर से फोन पर वार्ता किया। कहां कि एक अधिकृत व्यक्ति को नामित करें। जिसपर जिलाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर वार्ता करने की बात कही। चहनियां ब्लाक के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि डीएम ने उनके साथ अभद्रता की। जबकि वह नियम के मुताबिक वाहन को रोके थे।

Back to top button
error: Content is protected !!