fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

पूर्वांचल टाइम्स एग्जिट पोलः तीन सीटों पर बीजेपी एक पर सपा की जीत का अनुमान

चंदौली। विधान सभा चुनाव का परिणाम गुरुवार को सार्वजनिक हो जाएगा। प्रत्याशी और उनके समर्थकों की सांस चढ़ी और धड़कन बढ़ी है। ऊंट किस करवट बैठेगा इसका पता कल दोपहर बाद चल जाएगा। बहरहाल पूर्वांचल टाइम्स ने एग्जिट पोल के जरिए जनता का मिजाज टटोला और जो नतीजे आए उसे हम सार्वजनिक करने जा रहे हैं।

तीन सीटों पर बीजेपी एक पर सपा का कब्जा
पूर्वांचल टाइम्स सर्वे में चंदौली की चारों विधान सभा के 13 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। जो नतीजे आए वे चौंकाने वाले तो नहीं थे लेकिन कुछ सीटों पर बदलाव साफ नजर आ रहा है। सैयदराजा विधान सभा की बात करें तो यहां विधायक सुशील सिंह और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन एग्जिट पोल में जनता ने मनोज सिंह डब्लू के नाम पर मोहर लगाई है। यानी यहां साइकिल दौड़ सकती है। सकलडीहा विधान सभा में मुकाबला त्रिकोणीय न होकर सपा और बीजेपी के बीच है। लेकिन यहां इस दफा कमल खिलने के आसार हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी से सूर्यमुनी तिवारी अबकी बाजी मारते नजर आ रहे हैं। मुगलसराय विधान सभा में मुकाबला एकतरफा है। यहां बीजेपी के रमेश जायसवाल सपा प्रत्याशी पर भारी हैं। कुछ यही हाल चकिया विधान सभा का भी है। यहां भी मुकाबला बीजेपी के कैलाश आचार्य और सपा के जितेंद्र कुमार के बीच ही है। लेकिन कैलाश आचार्य को सपा प्रत्याशी पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। यानी सुरक्षित चकिया विधान सभा में भी भगवा रंग ही चटख होता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल से एक बात और साफ हुई है कि जिले की चारों विधान सभा सीट पर मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच ही है।

Back to top button
error: Content is protected !!