fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः मड़ई में सो रहे चचेरे भाईयों पर मौत बनकर गिरी मिट्टी की दीवार

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के खरहनिया पहाड़पुर गांव में मड़ई में सो रहे दो चचेरे भाई गुरुवार को तड़के मिट्टी की दीवार गिरने से दब गए। एक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।


गांव निवासी 17 वर्षीय पवन बिंद और 16 वर्षीय प्रह्लाद चचेरे भाई थे। दोनों रोज की तरह अपनी मड़ई में सोए हुए थे। बरसात के चलते मिट्टी का खंभा जिसपर मड़ई टिकी थी भरभरा कर गिर पड़ा। दोनों भाई उसमें दब गए। आवास सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे और मलबे में दबे दोनों किशोरों को बाहर निकाला। तब तक पवन की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल था, जिसे मुगलसराय स्थित एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!