fbpx
वाराणसी

वाराणसी : HDFC बैंक से फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में चंदौली का ‘दिग्विजय सिंह’ गिरफ्तार

वाराणसी। एचडीएफसी बैंक से फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में फरार चंदौली निवासी दिग्विजय सिंह को सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को IP मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, HDFC बैंक की चितईपुर शाखा से जालसाजों ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से लोन पास करवा लिया था। बाद में बैंक को धोखाधड़ी का पता चला तो बैंक अधिकारियों की तहरीर पर आरोपी दिग्विजय सिंह समेत अन्य के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस दिग्विजय की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि वह सिगरा IP मॉल के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दिग्विजय फर्जी ढंग से लोन लेने वाले साथियों को सहयोगी है। दिग्विजय चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के परासीकला मानिकपुर का निवासी है।

आरोपी पर IPC की धारा 467, 468, 419, 420, 406, 409, 471, 129 B के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद राय, हेड कांस्टेबल नरायण सिंह यादव, कांस्टेबल युवराज सिंह व कांस्टेबल पंकज यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

Back to top button
error: Content is protected !!