fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौलीः चुनाव में अनुदेशक व शिक्षामित्रों को मिला यह काम, डीएम ने लगाई ड्यूटी, सुबह पांच बजे पहुंचना होगा मंडी

चंदौली। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रशासन ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। मतदान के साथ ही मतगणना और पोलिंग पार्टियों की रवानगी की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए विधानसभावार अधिकारी नामित कर दिए हैं। उनके साथ दो सहायक अफसरों की भी ड्यूटी लगाई है। पोलिंग पार्टियों को बस्ता, स्टेशनरी आदि देकर रवाना करने की जिम्मेदारी अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को सौंपी गई है। उन्हें छह मार्च को सुबह पांच बजे मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में बुलाया गया है।

जिले में आखिरी चरण में सात मार्च को वोटिंग होगी। पोलिंग पार्टियां छह मार्च को ही बूथों पर पहुंच जाएंगी। मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मतदान कार्मिकों को निर्वाचन सामग्री व ईवीएम वितरण के लिए विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। यहां नामित अधिकारी व सहायक अफसर के साथ ही ड्यूटीरत अनुदेशक व शिक्षामित्र मौजूद रहेंगे। वे पोलिंग पार्टी के सदस्यों को बस्ता, स्टेशनरी आदि का वितरण करेंगे। वहीं मतदान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बूथों पर निगरानी करने वाले माइक्रो आब्जर्वर को भी बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। उन्हें छह मार्च को सुबह छह बजे मंडी में पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

मिनी बसों से रूटचार्ट के अनुसार बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां
पोलिंग पार्टियां रूटचार्ट के अनुसार मिनी बसों से बूथों पर भेजी जाएंगी। एक बस में उस क्षेत्र के कई बूथों की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसी आधार पर मतदान कार्मिकों की वापसी भी होगी। चुनाव की निगरानी में लगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहन जीपीएस सिस्टम से लैस रहेंगे। ताकि उनकी लोकेशन को तत्काल ट्रेस किया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!