fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः महिला हिंसा के खिलाफ निकाली रैली, अधिकारों के बारे में दी जानकारी

चंदौली। ग्राम्या संस्थान और ऑक्सफैम इंडिया की ओर से चलाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को नौगढ़ क्षेत्र के लौवारी कला और झुमरिया गांव में जेंडर मेला का आयोजन किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारियों के बारे में बताया गया। महिला हिंसा बंद करो, 1090 पर फोन करो, मुझे नहीं मेरे अधिकारों की सुरक्षा करो, मेरा चुनाव मेरा फैसला, जर जेवर से नहीं सजेंगे, गुड़िया बनकर नहीं रहेंगे आदि नारे लगाए गए।


जेंडर मेला को संबोधित करते हुए संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना और जागरूकता लाना है। प्रोग्राम मैनेजर सुरेन्द्र ने बताया कि इस अभियान के तहत साइकिल रैली, पपेट शो, बैठक गोष्ठी, मोमबत्ती जुलूस, सांप-सीढी खेल आदि गतिविधियों के माध्यम से महिला हिंसा पर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्थान की नीतू सिंह ने महिला हिंसा और जेंडर भेदभाव पर सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर त्रिभुवन, प्रतिमा, मन्नू, राजेश, रामविलास, गणेश, प्रभावती, शांति, सुशीला, मुन्नी आदि मौजूद रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!