fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली: कल जिले में होंगी राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, स्वागत को तैयार बीजेपी कार्यकर्ता, ये है कार्यक्रम

तरुण भार्गव

चंदौली। मनोनीत राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह 14 जुलाई को चकिया आ रही हैं। नगर के लक्ष्मी पैलेस में 11ः30 बजे से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इसके बाद राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह चकिया ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाएंगी। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। चंदौली जिले की निवासी दर्शना सिंह भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं। जिसके बाद चकिया क्षेत्र में उनका पहला दौरा है। इसे यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!