चंदौली। सकलडीहा विधान सभा में कमल खिलाने के प्रयास में जुटे बीजेपी प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी के साथ यदुवंशी समाज भी तेजी से जुड़ रहा है। रविवार को सकलडीहा बाजार स्थित निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े यदुवंशी समाज के प्रबुद्ध लोग भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी से मिले और समर्थन का भरोसा दिलाया।
भाजपा प्रत्याशी सुर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। देश निरन्तर आगे बढ़ रहा है । देश व प्रदेश में बिना भेद भाव के विकास के अनन्त काम किये गए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनों का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। यदुवंशी समाज के लोगों ने राष्ट्रवाद, विकासवाद व हिंदुत्व की विचारधारा से प्रेरित होकर सकलडीहा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुर्यमुनी तिवारी को जिताने की अपील की। इस मौके पर सुनील सिंह, अमरीश सिंह भोला, रामदयाल यादव, उपेंद्र यादव, सत्यम यादव, मिश्री यादव, कुंवर यादव आदि रहे।
1 minute read