ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत नरहन-कोनिया मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।

 

कोनिया गांव निवासी अशोक राजभर (20 वर्ष), जीतू (25 वर्ष) और भुजना निवासी नथुनी (25 वर्ष) शनिवार की शाम एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से लौट रहे थे। उसी दौरान नरहन कोनिया मार्ग पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पलट गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से नथुनी और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर अवस्था में जीतू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। नथुनी कोनिया गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था।

 

घटना की सूचना मिलते ही धरौली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही। हालांकि, लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!