ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

नवयुवक दल मानस नगर के अध्यक्ष चुने गए रामसजीवन, शिव कुमार सिंह सचिव

चंदौली। पीडीडीयू नगर का नवयुवक दल मानस नगर दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुट गया है। समिति लगातार 50 वर्षों से दुर्गा पूजा करा रही है। इस वर्ष पूजा के लिए समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। रामसजीवन सिंह को अध्यक्ष चुना गया जबकि शिव कुमार सिंह बघेल सचिव और कौशल किशोर गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने पर जोर दिया। कहा 51वें वर्ष में समारोह को और भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर राम सिंह पिंटू, अमित कुमार सिंह, राजन यादव, विकास शर्मा, नितिन कुमार, भारत सिंह, संजय गुप्ता, लालू यादव आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!