ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मिश्रपुर ग्राम पंचायत में शिवांगी दुबे बनीं कार्यवाहक प्रधान, एडीओ पंचायत की मौजूदगी में 9 सदस्यों ने किया चयन

चंदौली। धानापुर ब्लॉक के ग्राम सभा मिश्रपुर में सोमवार को पंचायत भवन में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक पंचायत राकेश कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्राम प्रधान श्रीराम मौर्य के निधन के बाद शिवांगी दुबे को कार्यवाहक प्रधान चुना गया। 9 सदस्यों ने उन्हें ग्राम प्रधान चुना। पिछले एक महीने से पंचायत कार्य बिना प्रधान के संचालित हो रहा था, जिसके कारण कई प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित थीं।

 

ग्राम पंचायत संचालन को सुचारू करने के लिए एडीओ पंचायत द्वारा 9 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित 9 सदस्यों ने सर्वसम्मति से शिवांगी दुबे, पत्नी आलोक दुबे उर्फ नंदन, को ग्राम पंचायत मिश्रपुर की कार्यवाहक प्रधान के रूप में चुना। चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सहमति आधारित रही।

 

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में शिवांगी दुबे, अमरावती मौर्य, पूनम दुबे, लक्ष्मण, सच्चिदानंद पांडे, रंजन मिश्रा, बहादुर प्रजापति, विपिन यादव और रंजीत साहनी शामिल रहे। सभी सदस्यों ने कार्यवाहक प्रधान के रूप में शिवांगी दुबे को जिम्मेदारी सौंपी और पंचायत कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर ग्राम सचिव विकास प्रजापति, पंचायत सहायक अरमान अंसारी सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई सम्मानित लोग भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व प्रधान राजेंद्र दुबे, विश्वनाथ पांडे, चंचल मिश्रा, योगेंद्र दुबे, सुदर्शन मौर्य, मनीष मिश्रा, राम प्रवेश, पंकज मिश्रा, श्याम बिहारी, गिरधारी दुबे, संतोष मौर्य, अरविंद मौर्य, रोशन दुबे और रोहित दुबे सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!