ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में कई चौकी प्रभारी इधर से उधर, एसपी ने बदला कार्यक्षेत्र, सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था

चंदौली। जिले में कई चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। एसपी आकाश पटेल ने कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण से कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

 

चौकी प्रभारी हाईवे रावेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी धरौली, चौकी प्रभारी धरौली मार्कडेंय सिंह को चौकी प्रभारी हाईवे मंडी बनाया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात अश्वनी कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जफरपुरवा बनाया गया है। चौकी प्रभारी जफरपुरवा सतीशचंद्र सिंह को चौकी प्रभारी भूपौली बनाया गया है।

 

चौकी प्रभारी भूपौली अमित कुमार सिंह को चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर, चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर पंकज कुमार सिंह का अलीनगर थाना स्थानांतरण किया गया है। चौकी प्रभारी कस्बा मुगलसराय विजय राज को चौकी प्रभारी शिवाला मुगलसराय और चौकी प्रभारी शिवाला सतीश प्रकाश को चौकी प्रभारी कस्बा बनाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!