fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी, जानिए चारों नगर निकायों की स्थिति

चंदौली। नगर निकाय चुनाव की तैयारी आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। निर्वाचन आयोग की ओर से किसी भी वक्त अधिसूचना जारी की जा सकती है। ऐसे में सभासदों के बाद अब शासन स्तर से नगर निकाय अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है।

 

पीडीडीयू नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद एक बार फिर पिछड़ा वर्ग के खाते में गई है। यहां अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वर्तमान में यहां से संतोष खऱवार चेयरमैन हैं। नगर पंचायत सैयदराजा अध्यक्ष का पद इस बार अनारक्षित है। यहां से वीरेंद्र जायसवाल चेयरमैन हैं। वहीं सदर नगर पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वर्तमान में रवींद्र गोड़ यहां से चेयरमैन हैं। वहीं अशोक बागी के निधन के बाद रिक्त चल रहा चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार आधी आबादी के खाते में गया है। यहां महिला के लिए आरक्षण लागू किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!