
- 11 से 26 अक्टूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी ट्रेनें, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया निर्णय
- लोकमान्य तिलक, संघमित्रा, सीमांचल, पुरुषोत्तम और ब्रह्मपुत्र मेल समेत प्रमुख ट्रेनों को मिलेगी सुविधा
चंदौली। विंध्याचल में लगने वाले नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 10 जोड़ी ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित अवधि में ये ट्रेनें स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी। इससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसके बाबत जानकारी दी।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
1.गाड़ी सं. 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 22.30 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 22.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2.गाड़ी सं. 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 16.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3.गाड़ी सं. 12296 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरु संघमित्रा एक्सप्रेस 00.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 00.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4.गाड़ी सं. 12295 एसएमभीबी, बेंगलूरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस 01.40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 01.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5.गाड़ी सं. 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस 10.़40 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 10.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6.गाड़ी सं. 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 18.00 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 18.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
7.गाड़ी सं. 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
8.गाड़ी सं. 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
9.गाड़ी सं. 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
10.गाड़ी सं. 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
11.गाड़ी सं. 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19.05 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 19.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
12.गाड़ी सं. 12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस 05.50 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 05.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
13.गाड़ी सं. 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
14.गाड़ी सं. 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
15.गाड़ी सं. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 11.03 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 11.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
16.गाड़ी सं. 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 16.35 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 16.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
17.गाड़ी सं. 12801 पुरी-आनंद विहार पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 18.15 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 18.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
18.गाड़ी सं. 12802 आनंद विहार-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 07.56 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 07.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
19.गाड़ी सं. 15657 दिल्ली-कामाख्या बह्मपु़त्र मेल 08.58 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 09.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
20.गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली बह्मपु़त्र मेल 17.48 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रुकते हुए 17.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

