चंदौलीहेल्थ

चंदौली में मिले कोरोना के आधा दर्जन मरीज, जानिए कुल कितने सक्रिय मामले, कितने हुए स्वस्थ

चंदौली। जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। मंगलवार को छह नए केस सामने आए। 1332 लोगों के सैंपल लिए गए। 17 व्यक्तियों के स्वस्थ होने की सूचना है। सक्रिय केस की संख्या 21 है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

 

संक्रमितों में पांच पुरूष व एक महिला शामिल है। सभी स्थानीय निवासी है। एक-एक बरहनी, सदर व सकलडीहा ब्लाक के रहने वाले हैं। वहीं तीन शहाबगंज ब्लाक के रहने वाले हैं। 17 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो गए। जिले में कोरोना के कुल 18,250 केस सामने आए। इसमें एक्टिव केस की संख्या 21 है। अब तक 17,846 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!