fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर सुलझाए गए वाद

चंदौली। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सदर तहसील सभागार में किया गया। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया।

 

राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली ने कुल 52 वादों का निस्तारण कराया। इसमें 21 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 21,83,000 / – दिलाया गया। अशोक कुमार सिंह यादव, पिठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 9 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 69,90,000 / – का प्रतिकर दिलाया गया। विनय कुमार सिंह -।।। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1 द्वारा कुल 02 इजराय निस्तारण कर रूपया 30,000 / का समझौता राशि दिलाया गया। अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 5 वाद का निस्तारण कर रुपया  500/- जुर्माना वसूल किया गया।

परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 3/ नोडल अधिकारी राष्ट्रिय लोक अदालत चन्दौली द्वारा कुल 464 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया। श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, कुल 3 वादों का निस्तारण किया गया। दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 1480 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,40,1500 /- जुर्माना वसूल किया गया। विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1666 वादों का निस्तारण कर रुपये 3,87,815 /- जुर्माना वसूल किया गया।

 

इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), द्वारा कुल 19 सिविल वादों का निस्तारण कर 03 सिविल वादों में रू0 7,16,620 /- उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया एवं 1005 वादो का निस्तारण कर रूपया 23,600 /- जुर्माना वसूल किया गया। कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 1050 वादों का निस्तारण कर रू0 52,800 /- जुर्माना वसूल किया गया। माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1329 वादों का निस्तारण कर रूपया 58,800/- जुर्माना वसूल किया गया।

 

रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू.डि.), चकिया, द्वारा कुल 910 वादों का निस्तारण कर रुपये 93,470/- जुर्माना वसूल किया गया। नूतन सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. – प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 989 वादों का निस्तारण कर रुपया 14,900 /- जुर्माना वसूल किया गया। ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.)-द्वितिय चन्दौाली द्वारा कुल 01 वाद का निस्तातरण किया गया। जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 8984 मुकदमों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों द्वारा कुल 644 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 7,82,64,602 /- (सात करोड़ बयासी लाख चौसठ हजार छः सौ दो) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,83,74,600 /- (दो करोड़ तिरासी लाख चौहत्तार हजार छः सौ) नकद वसूला गया।

 

जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 65024 मामलों का निस्तारण किया गया। उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2 / सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा-। द्वारा दी गयी।

Back to top button